{"_id":"5ba27a95867a557ec97f2083","slug":"15373748519-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। कांग्रेसियों ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को विधानसभा में जाने से रोकने और उन्हें गिरफ्तार करने के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि सरकार दमनकारी नीति अपनाकर जनता की आवाज दबा रही है।
बुधवार को जिलाध्यक्ष सूरज राणा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी से जुलूस निकालकर हनुमान चौक में सीएम को पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि 18 सितंबर को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय वनाधिकार को लेकर विधायकों को ज्ञापन देने जा रहे थे, लेकिन सरकार के इशारे पर उन्हें विधानसभा के गेट में ही रोक कर गिरफ्तार किया गया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, विक्रम पंवार, नरेंद्र चंद रमोला, जगदंबा रतूड़ी, पदम सिंह कुमाईं, आकाश कृषाली, कुलदीप पंवार, मुर्तजा बेग, राजेंद्र डोभाल, साब सिंह सजवाण, अरुणोदय नेगी, नवीन सेमवाल, दिनेश कृषाली, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, पूर्व प्रमुख विजयलक्ष्मी थलवाल, शकुंतला नेगी, सीमा कृषाली, शांति शाह, आशा रावत, रजनी नौटियाल आदि मौजूद थे।