{"_id":"5ba27a92867a55239a792386","slug":"153737484818-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका वर्ग में नरेंद्रनगर और बालक में जौनपुर ब्लॉक रहा चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका वर्ग में नरेंद्रनगर और बालक में जौनपुर ब्लॉक रहा चैंपियन
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में नरेंद्रनगर और बालक वर्ग में जौनपुर ब्लॉक की टीम चैंपियनशिप रही। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि डीईओ बेसिक सुदर्शन सिंह बिष्ट ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 22 सितंबर से देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम के खिलाड़ी टिहरी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
पीआईसी बौराड़ी के मैदान में बुधवार को जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। बालिका वर्ग में कबड्डी का फाइनल मुकाबला चंबा और नरेंद्रनगर ब्लॉक के टीम के मध्य खेला गया, जिसमें नरेंद्रनगर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चंबा ब्लॉक को 40-20 से बाहर का रास्ता दिखाया। बालक वर्ग में चंबा और जौनपुर ब्लॉक की टीम के बीच खिताब पर कब्जा पाने के लिए कड़ा मुकाबला हुआ। अंत में जौनपुर ब्लॉक की टीम ने चंबा को 32-30 से पराजित किया।
मुख्य अतिथि डीईओ बेसिक बिष्ट ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित करते हुए राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए शुभकामना दी। इस मौके पर प्रतियोगिता के संयोजक प्रधानाचार्य सुरेश उनियाल, जिला समन्वयक श्याम सिंह सरियाल, ब्लॉक समन्वयक यशपाल रावत, राजकीय शिक्षक संघ के मंडलध्यक्ष रविंद्र राणा, मंत्री हेमंत पैन्यूली, कमलनयन रतूड़ी, मनोज असवाल, महावीर डंगवाल, सतीश बलुनी, मदन सेमवाल, दिनेश रावत, राखी व अनामिका भट्ट आदि उपस्थित रहे।