{"_id":"5ba12eaf867a55013e75c08c","slug":"153728988510-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजीआइसी बौराड़ी को मिला स्वच्छता पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजीआइसी बौराड़ी को मिला स्वच्छता पुरस्कार
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। राजकीय बालिका इंटर कालेज बौराड़ी को स्वच्छता के लिए जिले में प्रथम और राज्य में दूसरा स्थान मिला है। इसके लिए विद्यालय को राज्य परियोजना निदेशालय के ओर से पुरस्कार दिया गया है।
केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के तहत शिक्षा विभाग ने स्वच्छ विद्यालयों से प्रदेश स्तर पर ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। राजकीय बालिका इंटर कालेज बौराड़ी ने आवेदन किया था, जिसमें माध्यमिक में जीजीआईसी बौराड़ी को राज्यस्तर पर दूसरा स्थान मिला है, जबकि हरिद्वार को दूसरा स्थान हासिल किया। 14 सितंबर को देहरादून में सर्व शिक्षा अभियान के अपर राज्य परियोजना निदेशक डा. मुकुल कुमार सती ने जीजीआईसी की प्रधानाध्यापिका शगुप्ता परवीन को पुरस्कार भेंट किया, जबकि जिलास्तर पर भी विद्यालय को स्वच्छता में पहला स्थान मिल चुका है।