{"_id":"5b9fdd38867a557ed0491978","slug":"15372034948-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान व दुकान मालिकों को लापरवाही पड़ रही भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान व दुकान मालिकों को लापरवाही पड़ रही भारी
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। पुलिस की ओर से किराएदारों और मजदूरों का सत्यापन कराने के लिए कई बार सूचित करने के बाद भी मकान मालिक लापरवाही बरत रहे हैं। इस स्थिति में कभी कोई किराएदार किसी आपराधिक घटना में शामिल होता है, तो उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
थाना पुलिस ने 14 सितंबर को शहरभर में बाकायदा लाउडस्पीकर से एलान किया था कि सभी मकान, दुकान मालिक अपने किराएदारों और ठेकेदार अपने मजदूरों का पुलिस सत्यापन करा लें। बावजूद लापरवाही बरतने का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। पुलिस की ओर से तय की गई समय सीमा समाप्त होने के बाद ही पुलिस ने किराएदारों का सत्यापन नहीं कराए जाने पर 10 मकान मालिकों का चालान किया है। अभियान में जुटे एसआई इंद्र सिंह बिष्ट और एसआई टीकम सिंह चौहान ने तय समय सीमा के बाद अभियान चलाकर रविवार को जहां तीन मकान मालिकों का 10-10 हजार रुपये का चालान किया है, वहीं सोमवार को भी ऐसे लापरवाह सात मकान मालिकों का 10-10 हजार रुपये का चालान काटा गया।