फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   आज से गुलजार नजर आएगी टिहरी झील

आज से गुलजार नजर आएगी टिहरी झील

Sun, 16 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
आज से गुलजार नजर आएगी टिहरी झील
नई टिहरी। 42 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली टिहरी झील सोमवार (आज) से गुलजार नजर जाएगी। विश्वकर्मा पूजा के साथ टिहरी झील में बोटों का संचालन शुरू हो जाएगा। जल क्रीड़ा के शौकीन लोग झील में रोमांच के सफर का आनंद उठा सकते हैं।
विज्ञापन

झील में जल क्रीड़ा के लिए इंतजार की घड़ी अब खत्म हो गई है। कोटी कालोनी में सुबह नौ बजे विश्वकर्मा पूजा के बाद झील में रंग बिरंगी बोटें तैरनी शुरू हो जाएगी। मानसून सीजन में इन दिनों झील पानी से लबालब भरी हुई है। जल क्रीड़ा के लिए नीति तैयार न होने पर टिहरी झील विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण (टाडा) ने हाईकोर्ट के निर्देश पर 23 जून से झील में बोटों का संचालन बंद कर दिया था, जिसके बाद झील में जल क्रीड़ा की सभी गतिविधियां बंद हो गई थी। पिछले ढाई माह से झील क्षेत्र के आसपास सन्नाटा पसरा हुआ था।
विज्ञापन

11 सितंबर को हाईकोर्ट ने टिहरी झील में बोट संचालन शुरू करने की अनुमति दे दी है। टिहरी झील में दोबारा बोटों का संचालन शुरू करने के लिए बोट यूनियन ने विश्वकर्मा पूजा का दिन चुना है। बोट यूनियन के संरक्षक कुलदीप पंवार ने बताया कि सुबह नौ बजे कोटी कालोनी में विधायक धन सिंह नेगी और डीएम सोनिका बोट सेवा का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed