फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   जीआइसी रानीचौरी गजा को हराकर विजेता बना

जीआइसी रानीचौरी गजा को हराकर विजेता बना

Sun, 16 Sep 2018 10:24 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
जीआइसी रानीचौरी  गजा को हराकर विजेता बना
नई टिहरी/कंडीसौड़। चंबा और थौलधार की ब्लॉकस्तरी कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। रानीचौरी ने गजा को हराकर जीत दर्ज की। 18-19 सितंबर को जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता बौराड़ी में संपन्न होगी।
विज्ञापन

पीआईसी बौराड़ी में आयोजित कबड्डी के समापन के पहले सेमीफाइनल में जीआईसी गजा ने ज्ञानसू को और दूसरे सेमीफाइनल में रानीचौरी ने चंबा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में रानीचौरी ने गजा को 45-35 से पराजित कर जीत दर्ज की। ब्लॉक स्तरीय कबड्डी में विजेता रही टीमें बौराड़ी में 18-19 सितंबर को होने वाले जिलास्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरेश उनियाल, ब्लाक समन्वयक यशपाल रावत, बीएस धनोला, कमल नयन रतूड़ी, राजेंद्र चौहान, योगराज सिंह त्रिलोक राणा, मुकेश उनियाल, राजेंद्र सजवाण मौजूद थे। दूसरी, ओर थौलधार ब्लाक के जीआईसी कमांद में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन पर बालक वर्ग में जीआईसी पाली प्रथम, मैंडखाल द्वितीय रहा। बालिका वर्ग में जीआईसी बौंर पहले, गौर दूसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर ब्लाक क्रीड़ा समन्वयक जय सिंह कठैत, उप खंड शिक्षा अधिकारी विनीता कठैत नेगी, अनिल कठैत, कमल सिंह, दीपक रावत, नवीन उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed