{"_id":"5b9e8acd867a557f6d0afbde","slug":"153711686016-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक कल्याण की भावना जगाने को निकाली पैदल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक कल्याण की भावना जगाने को निकाली पैदल यात्रा
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। लोगों में लोक कल्याण की भावना जगाने और मां सुरकंडा की पैदल यात्रा को महत्व दिलाने के उद्देश्य से ग्रामीणों ने मां सुरकंडा मंदिर से जड़धार गांव तक एक दिवसीय पैदल यात्रा निकाली। देवी के ध्वज और जयकारों के साथ पदयात्री सुबह आठ बजे मंदिर से रवाना हुआ और करीब 16 किमी की दूरी तय कर दो बजे अपराह्न जड़धार गांव पहुंचे।
रविवार को चंबा क्षेत्र के कई गांव के ग्रामीणों ने मां सुरकंडा के मंदिर से सुबह आठ बजे मां के जयकारों के साथ देवी के मायके जड़धार गांव के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व यात्री दल के सदस्यों ने मंदिर परिसर की खाली भूमि पर देवदार के पौधों का रोपण किया। करीब 16 किमी की दूरी तय कर यात्री दल अपराह्न दो बजे जड़धार गांव पहुंचा। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। यात्री दल ने जड़धार गांव से लेकर सुरकंडा मंदिर तक पैदल मार्ग में पढ़ने वाले गांव, खेतों, मंदिरों, जलस्रोतों, वनस्पतियों, पेड़ों आदि की जानकारी ली। दल के संयोजक राम सिंह नेगी ने जड़धार गांव से मां सुरकंडा मंदिर तक हर साल जाने वाली यात्रा के महत्व से अवगत कराया। समाजसेवी विजय जड़धारी, पूर्व प्रधान शिव सिंह जड़धारी, घनश्याम सिंह ने यात्रा, मां सुरकंडा देवी के इतिहास को लेकर जानकारी दी। इस मौके पर लोकगायक व प्रधान पदम गुसाईं, सुरकंडा मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष जितेंद्र नेगी, रवि गुसाईं, सिद्धार्थ नेगी, सोमवारी लाल सकलानी, विनोद रावत, उत्तम जड़धारी, डा. भरत सिंह रावत, गोविंद चौहान, जसपाल नेगी, विपिन जड़धारी, विनोद सिंह, राजेंद्र सिंह, दिनपाल सिंह आदि मौजूद थे।