फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   10 अक्तूबर से शुरू होगा कुंजापुरी पर्यटन और विकास मेला

10 अक्तूबर से शुरू होगा कुंजापुरी पर्यटन और विकास मेला

Sun, 16 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
10 अक्तूबर से शुरू होगा कुंजापुरी पर्यटन और विकास मेला
नरेंद्रनगर (टिहरी)। 43वें सिद्धपीठ कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की तैयारियों को लेकर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। इस वर्ष मेला 10 से 17 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। दिन के समय खेलकूल और रात्रि को सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। मेले के सफल आयोजन के लिए मंत्री ने 15 लाख की धनराशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन

तहसील सभागार में कृषि मंत्री उनियाल की अध्यक्षता में मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मेला समिति के सचिव/एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान ने गत वर्ष मेले के दौरान विभिन्न स्रोतों से प्राप्त आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 22 लाख 33 हजार 917 की आय हुई। 21 लाख छह हजार 252 व्यय हुए। एक लाख 27 हजार बचत हैं। मेला आयोजन और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए 10 समितियों का गठन कर अधिकारियों और स्थानीय जन प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दी गई। रविंद्र सकलानी ने मेला आयोजन से पहले बाजार की दुकानों और आवासीय भवनों की जर्जर रेलिंग की मरम्मत करने की मांग की।
विज्ञापन

कृषि मंत्री उनियाल ने कहा कि कृषि और उद्यान विभाग संयुक्त रूप से मेले उद्घाटन अवसर पर झांकी निकालेेंगे। सरकारी और गैर सरकारी विभागों की ओर से विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी। बैठक में सीडीओ आशीष भटगांई, सीईओ दिनेश चंद्र गौड़, पालिका के ईओ डीपी भट्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष दुर्गा राणा, रेखा राणा, राजवीर पुंडीर, राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, राजेंद्र सिंह गुसाईं, रोशन रतूड़ी, राजपाल पुंडीर, दिनेश कर्णवाल, भरत सिंह राणा, धूम सिंह नेगी, विनोद गंगोटी, संपूर्णानंद जोशी, राजेंद्र भंडारी, विक्रम भंडारी, सरिता जोशी, विनीता, सरोजनी, अरुण नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed