{"_id":"5b9e8ac0867a550139684113","slug":"15371168477-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कविताओं के माध्यम से अटल को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कविताओं के माध्यम से अटल को दी श्रद्धांजलि
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। भाजपा के ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आयोजित काव्यांजलि कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कविता पाठ कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पार्टी कार्यालय में आयोजित काव्यांजलि कार्यक्रम के शुभारंभ पर विधायक धन सिंह नेगी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। विधायक नेगी ने कहा कि वाजपेयी की कविताएं पूरे विश्व में विख्यात हैं। जाखणीधार की प्रमुख बेबी असवाल, जिला महामंत्री विनोद रतूड़ी, उपाध्यक्ष अनुसूया नौटियाल, चंबा की कनिष्ठ प्रमुख गीता नेगी, नगर अध्यक्ष रामलाल नौटियाल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुषमा उनियाल समेत कई लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी की कविताएं पढ़ी। इस मौके पर पूर्व प्रमुख अनीता कंडियाल, विक्रम कठैत, अबरार अहमद, भूपेंद्र चौहान, विजय कठैत, उदय रावत, गोपीराम चमोली, पंकज बरवाण, भगत सिंह चौहान, रतन सिंह पंवार, प्रशांत बिजल्वाण आदि मौजूद थे।