फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   विधायक ने लिया संज्ञान, विधायक निधि से देगे दस लाख

विधायक ने लिया संज्ञान, विधायक निधि से देगे दस लाख

Wed, 12 Sep 2018 09:12 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
विधायक ने लिया संज्ञान, विधायक निधि से देगे दस लाख
नई टिहरी। श्रीदेव सुमन विवि अगले शिक्षा सत्र से विवि मुख्यालय बादशाहीथौल में कैंपस कॉलेज शुरू करने की कवायद में जुट गया है। विवि कैंपस के बीच में स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण के लिए विवि प्रशासन अब शिक्षा विभाग को 20 लाख और टिहरी विधायक धन सिंह नेगी 10 लाख की धनराशि देंगे। बादशाहीथौल में जूनियर हाईस्कूल के समीप ही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का निर्माण किया जाएगा। लोनिवि चंबा को स्कूल भवन निर्माण की डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद टिहरी विधायक धन सिंह नेगी और विवि प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। 10 सितंबर के अंक में अमर उजाला ने कैंपस शुरू करने से खींचे हाथ खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। खबर का संज्ञान लेकर विधायक नेगी ने विवि के अधिकारियों से वार्ता की। जिले के प्रभारी मंत्री और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने 25 जुलाई को नए शिक्षा सत्र से विवि मुख्यालय बादशाहीथौल में कैंपस कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स और वाटर स्पोर्ट्स पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की थी। मंत्री ने इसके लिए विवि और जिला प्रशासन के अधिकारियों को विवि कैंपस के बीच में स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को आसपास शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे, लेकिन स्कूल शिफ्ट करने के लिए भूमि उपलब्ध न होने की बात कहकर विवि नए सत्र से कैंपस कॉलेज शुरू करने से हाथ पीछे खींच लिए थे।
विज्ञापन

विवि के कुलपति डा. यूएस रावत तर्क दे रहे थे कि भूमि उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है। विवि स्कूल निर्माण के लिए 20 लाख की धनराशि देगा। विधायक नेगी ने बताया कि लोनिवि चंबा को बादशाहीथौल जूनियर हाईस्कूल के समीप खाली पड़ी भूमि पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण की डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। अप्रैल से पहले स्कूल को नए भवन पर शिफ्ट कर लिया जाएगा। नए सत्र से कैंपस कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स और वाटर स्पोर्ट्स पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। कुलपति डा. रावत ने बताया यदि स्कूल शिफ्ट हो जाता है, तो कैंपस कॉलेज शुरू करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed