फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   भाजपा पर लगाया सहकारी चुनाव प्रभावित करने का आरोप

भाजपा पर लगाया सहकारी चुनाव प्रभावित करने का आरोप

Wed, 12 Sep 2018 09:12 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
भाजपा पर लगाया सहकारी चुनाव प्रभावित करने का आरोप
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लाक के बहुद्देशीय साधन सहकारी समिति के निर्वाचित हुए पदाधिकारियों का कांग्रेसियों ने स्वागत कर इसे लोकतंत्र की जीत बताई। कहा कि भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग कर सहकारी समिति के चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की, लेकिन हाईकोर्ट ने जनता को न्याय दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने पत्रकार वार्ता कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री, प्रतापनगर के विधायक, स्थानीय जिला पंचायत सदस्य आदि ने सहकारी समिति के चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश पर हुए चुनाव में सभी पदों पर कांग्रेस को जीत मिली। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने 20-21 अगस्त को चुनाव करवाने के आदेश दिए थे। बावजूद सरकार ने हार के डर से आपदा का बहाना बनाकर 11 सितंबर को चुनाव करवाए। इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, शकुंतला नेगी, सीमा कृषाली, आशा रावत, रजनी नौटियाल, नत्थी सिंह बगियाल, सूरत सिंह महर, पुरूषोत्तम थलवाल, राजेंद्र डोभाल, नवीन सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed