{"_id":"5b97eeaf867a557ebd687288","slug":"15366836799-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मठियाण गांव के ग्रामीण बुखार की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मठियाण गांव के ग्रामीण बुखार की चपेट में
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। मठियाण गांव में कई ग्रामीण वायरल की चपेट में आ गए हैं। गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 66 मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा दी। साथ ही ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव के लिए खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
मंगलवार को मठियाण गांव में वायरल की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। चिकित्सकों ने 66 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करने के बाद दवाएं दीं। ग्रामीण बुखार, सिरदर्द और घुटनों में दर्द से पीड़ित थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को बरसात के मौसम में पानी उबालने के बाद ठंडा करके पीने के साथ ही ताजा और सुपाच्य भोजन करने की सलाह दी। सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी ने कहा कि मठियाण गांव में लोगों का उपचार कर दवाएं दी हैं। यदि जरूरत पड़ी तो दोबारा से गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाया जाएगा।