फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   स्वतंत्र एजेंसी से करवाएं बाल श्रमिक सर्वे

स्वतंत्र एजेंसी से करवाएं बाल श्रमिक सर्वे

Tue, 11 Sep 2018 10:04 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्र एजेंसी से करवाएं बाल श्रमिक सर्वे
नई टिहरी। जिलाधिकारी सोनिका ने जिला बाल परियोजना समिति की बैठक लेते हुए 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के श्रमिकों का किसी स्वतंत्र एजेंसी से सर्वे करवाकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि कई बार बाल श्रम की शिकायतें मिलती रहती हैं। इसको देखते हुए जिले में बाल श्रमिकों का सर्वे किया जाना जरूरी है। उन्होंने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को निर्देश दिए कि भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सर्वे करने को स्वतंत्र एजेंसी के चयन को विज्ञापन जारी कर साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाए। जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी एसएस रांगड़ ने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के श्रमिकों का सर्वे किया जाना है। यदि बाल श्रमिक पाए जाते हैं तो जिले में राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना (एनसीएलपी) लागू होगी। इसके तहत बाल श्रमिकों के लिए स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर बनाकर बाल श्रमिकों को शिक्षा की मुख्यधारा में लाया जाएगा। इस मौके पर डीआरडीए के पीडी भरत चंद भट्ट, सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनिल सैनी आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed