फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   जहां खिलखिलाती थी जिंदगियां वहां पसरा मलबे का ढेर

जहां खिलखिलाती थी जिंदगियां वहां पसरा मलबे का ढेर

Wed, 29 Aug 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
जहां खिलखिलाती थी जिंदगियां वहां पसरा मलबे का ढेर
नई टिहरी। जिस घर में कभी नन्ही परियों की आवाज गूंजती थी, वहां अब मलबे के ढेर हैं। कोट गांव में बुधवार सुबह उमा सिंह के घर का मंजर देखकर हर किसी की आंख नम हो गई। भूस्खलन में उमा सिंह के तीन बेटों का हंसता-खेलता परिवार मलबे में दफन हो गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 4.30 बजे भूस्खलन से कोट गांव में उमा सिंह के पूर्वजों की निशानी मटियामेट हो गई। घर उजड़कर कर जमींदोज हो गया। घर के चारों तरफ मलबा ही मलबा है। सुबह छह बजे घटना का पता चलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर कुछ देर समझ नहीं पाए कि उन्हें क्या कहना है। लोगों ने मलबे के ढेर में दबे परिवार के आठ सदस्यों को ढूंढना शुरू किया, तो सबसे पहले करीब 7.30 बजे 11 वर्षीय बबली मलबे के बीच फंसी मिली, जिसे लोगों ने सकुशल बहार निकालकर उसे नई जिंदगी दी। बबली का भाई आशीष, चचेरा भाई अतुल और चचेरी बहन स्वाति अकाल मौत के मुंह में समा चुकी थी। गांव के सावन सिंह ने बताया कि सुबह घटना का पता नहीं चल पाया। रात में उनके घर के आंगन तक मलबे का पानी आया था, लेकिन बिजली गुल होने के कारण वह उमा सिंह के घर में हुई घटना का अंदाजा नहीं लगा सके। सुबह करीब छह बजे घर से बाहर आए, तो देखा कि उमा सिंह के घर के समीप अधिक मलबा गिरा है। वहां पहुंचने पर उन्होंने गांव के अन्य लोगों और प्रशासन को सूचना दी। करीब नौ बजे घनसाली से आपदा प्रबंधन की टीम गांव पहुंची, तब खोजबीन का कार्य तेजी से शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed