{"_id":"5b7854e342c7924651653e8c","slug":"15346126987-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा से मिलती है समाज को नई दिशा:पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा से मिलती है समाज को नई दिशा:पंवार
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडीसौड़ (टिहरी)। धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार ने कहा कि शिक्षा से ही समाज को नई दिशा मिलती है। सरकार के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षकों का दायित्व है कि वे बच्चों को संस्कारवान शिक्षा दे। कहा शिक्षण संस्थानों का उद्देश्य सिर्फ छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान करना नहीं होना चाहिए। स्कूल-कॉलेजों में छात्रों को सर्वांगीण विकास की शिक्षा मिलनी चाहिए।
विधायक पंवार इंटर कॉलेज कमांद में अतिरिक्त कक्ष-कक्षों के लोकार्पण अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने विधायक निधि से इंटर कॉलेज में फर्नीचर के लिए दो लाख, कमांद महाविद्यालय में फर्नीचर के लिए एक लाख की धनराशि देने की घोषणा की। शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कमांद महाविद्यालय में नवनिर्मित शौर्य दीवार का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य पुष्पा नेगी, पीटीए अध्यक्ष गंभीर सिंह जड़धारी, देवचंद्र पुरुसोड़ा, शीशपाल सिंह पंवार व पवन रावत आदि उपस्थित रहे। बाद में विधायक पंवार ने आपदा प्रभावित मैंडखाल और सकालाना क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी।