{"_id":"5b77035f42c792464d1ba4fb","slug":"1534526294220-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 अगस्त से शुरू होगी मौखिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 अगस्त से शुरू होगी मौखिक परीक्षा
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की वर्ष 2017-18 की छूटी हुई विभिन्न कक्षाओं की मौखिक परीक्षा 20 अगस्त से शुरू होगी।
विवि की एमए, एमकॉम की मौखिक परीक्षा 20 अगस्त व बीकॉम तृतीय वर्ष की मौखिक परीक्षा 21 अगस्त को विवि के मुख्यालय बादशाहीथौल में संपन्न होगी। जबकि बीए, बीएससी की प्रयोगात्मक परीक्षा 21 अगस्त को संबंधित कालेज, महाविद्यालयों, संस्थाओं में संपन्न होगी। बीकॉम प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष की ग्रुप चतुर्थ प्रश्नपत्र की प्रयोगात्मक परीक्षा 21 अगस्त को चमन लाल महाविद्यालय लंढौरा रुड़की में होगी। विवि के कुलसचिव डा. दीपक भट्ट ने बताया कि मौखिक परीक्षा से वंचित जिन छात्रों ने 1500 रुपये का बैंक ड्राफ्ट आवेदन के साथ जमा नहीं करवाया है, वे निर्धारित तिथियों को संबंधित स्थानों पर दो हजार का बैंक ड्राफ्ट आवेदन पत्र के साथ संलग्न कर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।