{"_id":"5b648d784f1c1b49778b5de0","slug":"153331646418-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन पर प्रतिबंध को मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन पर प्रतिबंध को मांगा सहयोग
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव/चंबा। नगर पंचायत लंबगांव में आयोजित बैठक में पॉलिथीन पर प्रतिबंध को सफल बनाने के लिए व्यापारियों से सहयोग मांगा गया। अधिशासी अधिकारी यूडी तिवारी ने बताया कि सरकार ने शहरों को स्वच्छ, साफ बनाने के लिए पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि पॉलिथीन का प्रयोग करते मिले तो पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार एसडी चौरसिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष केशव रावत, कैलाश पंवार, युद्धवीर सिंह आदि मौजूद थे।
दूसरी ओर एसडीएम चतर सिंह चौहान की अध्यक्षता में चंबा पुलिस थाने में पालिका कर्मियों और व्यापारियों की संयुक्त बैठक हुई। एसडीएम ने कहा कि नगर में पॉलिथीन और थर्माकोल के प्रयोग पर पाबंदी है। उन्होंने व्यापारियों को कपड़े के थैले बांटे। बैठक में पालिका के ईओ एसपी जोशी, दिनेश सिंह, बुद्धि सिंह पुंडीर, शीशपाल तडिय़ाल, चंद्रशेखर तिवाड़ी, कीर्ति सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
थर्माकोल की प्लेटें मिलने पर चालान
बड़कोट। पॉलीथिन उन्मूलन अभियान के दौरान थर्माकोल ग्लास और प्लेटें मिलने पर तीन व्यापारियों का चालान कर 6500 रुपये अर्थदंड वसूला गया। वहीं एक दुकान के बाहर गंदगी फैली होने पर एक व्यक्ति का 500 रुपये का चालान किया गया। नगर पालिका के सेनेटरी इंस्पेक्टर जयनंद सेमवाल ने सभी लोगों से पॉलीथिन एवं थर्माकोल से बने सामान का प्रयोग नहीं करने की अपील की।