{"_id":"5b648d6f4f1c1b6f668b70eb","slug":"1533316456710-compat-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पलटने से 10 कांवड हुए घायल-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक पलटने से 10 कांवड हुए घायल-compat
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटीगाड के पास कांवड़ यात्रियों का ट्रक ब्रेक फेल होने से पलट गया। दुर्घटना में ट्रक में सवार 28 कांवड़ यात्रियों में से 10 घायल हो गए। उन्हें संयुक्त चिकित्सालय कंडीसौड़ में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी।
शुक्रवार शाम सवा सात बजे दिल्ली से गंगोत्री जल लेने जा रहे कांवड़ यात्रियों का ट्रक कोटीगाड़ के पास ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में 10 लोग चोटिल हो गए। घायलों में शामिल धीरज, संजीव, ओमप्रकाश, मोनू उर्फ बॉबी, सुनील, चरण सिंह, रोहित, मनीष, रितेश, पवन सभी दिल्ली के रहने वाले हैं। डाक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। ब्यूरो