फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   पेयजल निगम के अधिकारियों पर निलंबन की तलवार लटकनी तय

पेयजल निगम के अधिकारियों पर निलंबन की तलवार लटकनी तय

Sat, 28 Jul 2018 11:20 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
पेयजल निगम के अधिकारियों पर निलंबन की तलवार लटकनी तय
नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के मरवाड़ी गांव में स्वैप योजना के तहत निर्मित पेयजल योजना में गड़बड़ी करने वाले पेयजल निगम के ईई, एई, जेई, पूर्व प्रधान और ग्रामीण पेयजल समिति के कोषाध्यक्ष पर कार्रवाई की तलवार लटकनी तय है। जिला प्रशासन अधिकारियों का निलंबन करने और पूर्व प्रधान, कोषाध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज करने और वसूली की तैयारी कर रहा है। इसके लिए जांच रिपोर्ट का तकनीकी परीक्षण और कानूनी तौर पर राय ली जा रहा है। दो-तीन दिन के अंदर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई होने की संभावना है।
विज्ञापन

भिलंगना के दूरस्थ गांव मरवाड़ी में स्वैप के तहत वर्ष 2011-12 में 74 लाख 42 हजार की लागत से योजना स्वीकृत हुई थी। तीन साल के अंदर योजना का निर्माण पूरा होना था, लेकिन जल निगम ने 2014 में अधूरी योजना को ग्राम पंचायत को हस्तांतरित कर दी। निर्माण के नाम पर केवल तीन किमी पेयजल लाइन ही बिछाई गई, जबकि खैंणी, मज्याड़ा, जराल, भेकुईडी आदि तोकों में स्टैंड पोस्ट और पाइप लाइन नहीं बिछाई गई। ग्रामीण राजपाल पंवार ने मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर योजना निर्माण पूरा न होने की शिकायत दर्ज की थी, जिसका संज्ञान लेते हुए डीएम एवं सीडीओ ने एसडीएम घनसाली, तहसीलदार और डीआरडीए के परियोजना अधिकारी की जांच करवाई। जांच में 64 लाख 76 हजार को बिना गांव में पानी पहुंचाए ही खर्च करने का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार को सीडीओ आशीष भटगांई ने जांच रिपोर्ट का अध्ययन किया। उन्होंने बताया कि पेयजल योजना निर्माण में सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। इसमें जल निगम घनसाली के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता से लेकर गांव के तत्कालीन प्रधान, ग्रामीण पेयजल समिति के कोषाध्यक्ष दोषी हैं। बताया कि जांच रिपोर्ट का तकनीकी परीक्षण कर कानूनी राय ली जाएगी, जिसके बाद संबंधितों का निलंबन से लेकर सरकारी धन की वसूली और एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। बताया कि इस कार्रवाई में दो-तीन का वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed