{"_id":"5b5a01904f1c1bbd298b6212","slug":"15326252878-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों का फूटा गुस्सा, महाविद्यालय में की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों का फूटा गुस्सा, महाविद्यालय में की तालाबंदी
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थत्यूड़ (टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ के छात्रों का बृहस्पतिवार को कॉलेज प्रशासन के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। बीए में सीटें बढ़ाने और एमए में नए विषयों की स्वीकृति की मांग को लेकर छात्रों ने दो घंटे तक कॉलेज में तालाबंदी की, जिससे महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया बाधित रही। एक सप्ताह में मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर छात्रों ने महाविद्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी दी।
राजकीय महाविद्यालय में बीए हिंदी, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र और अंग्रेजी विषय में 60-60 सीटें निर्धारित हैं। छात्र बीए के सभी विषयों में 20-20 सीटें और बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। छात्र एमए में भूगोल, इतिहास, मनोविज्ञान और अंग्रेजी विषय शुरू करने की मांग कर रहे हैं। मांगों को लेकर छात्रों ने बृहस्पतिवार महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन पर तालाबंदी की। महाविद्यालय में तालाबंदी की सूचना पर तहसीलदार दयाल सिंह भंडारी मौके पर पहुंचे। छात्रों ने मांगों के संबंध में सीएम और उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा यदि एक सप्ताह में बीए में सीटें नहीं बढ़ाई गई और एमए में नए विषयों की स्वीकृति नहीं दी गई, तो वे अनिश्चितकालीन तालाबंदी करने को बाध्य होंगे। तालाबंदी करने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष अनिल बंधानी, दिनेश रावत, दिलीप बिष्ट, अमित बडियारी, सुनील रावत, विजय पंवार, संदीप पंवार, निकिता, अनुराधा, सुनीता, आरती, स्वेता, जशोदा आदि शामिल रहे।