{"_id":"6ae732a77753d7d071048afb","slug":"clear-policy-and-vision-are-necessary-for-employment-of-youth-dhanai-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-122141-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के रोजगार के लिए स्पष्ट नीति और विजन जरूरी : धनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के रोजगार के लिए स्पष्ट नीति और विजन जरूरी : धनाई
Sun, 01 Nov 2026 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 01 Nov 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। युवा संवाद कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि उनके रोजगार और स्वरोजगार के लिए स्पष्ट नीति और विजन जरूरी है। उन्होंने युवाओं से विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और रोजगार सहित अन्य सवालों के जवाब दिए। पूर्व मंत्री धनाई ने कहा कि छात्र जीवन से ही उनका युवाओं के साथ सीधा जुड़ाव रहा है।
समाज में बदलाव लाने की क्षमता युवाओं में ही है। वर्तमान में जेन-जी के साथ जेन-अल्फा भी अपने अधिकारों को लेकर सजग हो रही है। यह सकारात्मक बदलाव है। अब युवाओं को कोई भी जनप्रतिनिधि गुमराह नहीं कर सकता। उन्होंने अपने 2012 से 2017 के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान टिहरी झील में बोटिंग व्यवसाय शुरू कर युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल की गई थी। वर्तमान में झील एक बड़े पर्यटन उद्योग के रूप में विकसित हो रही है। इस मौके पर एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के छात्रसंघ अध्यक्ष राजन भंडारी, सचिव नितिन कुमार, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव गुसाईं, प्रवीण भंडारी मौजूद रहे। संवाद