{"_id":"5b5a01874f1c1ba61f8b54b8","slug":"153262528212-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशिया के वनाधिकारियों ने किया धनोल्टी पार्क का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशिया के वनाधिकारियों ने किया धनोल्टी पार्क का भ्रमण
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनबाग (टिहरी)। फूड एंड एग्रीकल्चर आर्गेनाइजेशन की ओर से नामित सेेंट्रल और साउथ एशिया के देशों से आए वनाधिकारियों के दल ने धनोल्टी ईको पार्क का भ्रमण किया। उन्होंने ईको पार्क समिति की ओर से किए जा रहे कार्य और आय-व्यय की जानकारी भी हासिल की। दल में बांग्ला देश, नेपाल, श्रीलंका, सिंगापुर और भूटान के साथ ही देश के प्रतिनिधि शामिल हैं।
मसूरी उप प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि दल के सदस्यों को प्रोजेक्टर के माध्यम से ईको पार्क समिति के कार्य और आय-व्यय के साथ ही वन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारियां दी गई। उन्होंने बताया कि धनोल्टी ईको पार्क समिति वन विभाग के साथ समन्वय बनाकर दस सालों से कार्य कर रही है। दल के सदस्यों ने ईको समिति के सदस्यों के साथ ईको पार्क संचालन और एडवेंचर के बर्मा ब्रिज और जिप लाइन के साथ ही समिति के प्रमुख आय सृजन के स्रोत, स्थानीय स्वयं सहायता समूह की ओर से निर्मित सामग्री, पार्क में बनाए गए विक्रय केंद्र, वन शिल्प कुटीर, वर्षा जल संग्रहण टैंक की जानकारी ली। दल के सदस्यों ने स्मृति वन में लगे दावेदार के पौधों व शांतिकुंज ध्यान केंद्र का भ्रमण भी किया। दल के सदस्य ग्लोबल फॉरेस्ट रिसोर्स एसेसमेंट 20-20 के चार दिवसीय प्रशिक्षण में शिरकत करने यहां पहुंचा है। इस मौके वन क्षेत्राधिकारी मनमोहन सिंह बिष्ट, ईको पार्क समिति के सचिव कुलदीप नेगी, ईशम सिंह राठौर, धीरज उनियाल, सोनू गौड़, जसपाल सिंह, सुरेश बेलवाल, ज्योति बेलवाल आदि मौजूद थे।