{"_id":"5b58b0064f1c1b58488b6dc0","slug":"15325388814-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी जनक्रांति के नायक शहीद श्रीदेव सुमन को दी श्रद्धांजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी जनक्रांति के नायक शहीद श्रीदेव सुमन को दी श्रद्धांजली
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी/चंबा। टिहरी जनक्रांति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन के 74 वें बलिदान दिवस पर जिलेभर के लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके त्याग और बलिदान को याद किया है। सुमन के पैतृक गांव जौल गांव में भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। नई टिहरी, चंबा, लंबगांव, घनसाली, नरेंद्रनगर, नैनबाग, थत्यूड़, कंडीसौड़ में स्कूल-कॉलेजों में पौध रोपण और स्वच्छता अभियान चलाया गया।
टिहरी विधायक धन सिंह नेगी, डीएम सोनिका, एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह ने जिला कारागार में बनाए गए श्रीदेव सुमन के स्मारक पर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि सुमन टिहरी ही नहीं, पूरे उत्तराखंड के प्रेरणास्रोत रहे हैं। सुमन का बलिदान आने वाली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का काम करेगा। जिस तरह श्रीदेव सुमन ने 84 दिन की भूखहड़ताल कर लोकशाही की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है, उससे प्रेरित होकर युवाओं को अपने क्षेत्र के विकास को आगे आकर कार्य करना होगा।
शहीद के बलिदान दिवस पर टिहरी विधायक, डीएम, एसएसपी, पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेशचरण गुसाईं ने जिला जेल में कैदियों को फल वितरित किए। उसके बाद कारागार परिसर में स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में पौधों का रोपण किया। नई टिहरी जेल पहुंचकर लोगों ने श्रीदेव सुमन की बेडियों के दर्शन किए। इस मौके पर एसडीएम चतर सिंह चौहान, विक्रम कठैत, खेम सिंह चौहान, डा. प्रमोद उनियाल, विजय लक्ष्मी थलवाल, दर्शनी रावत, रवि सेमवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उधर, श्रीदेव सुमन के शहीद दिवस पर उनके पैतृक गांव जौल में ग्रामीणों ने स्मारक स्थल पर हवन-पूजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इधर, श्रीदेव सुमन बलिदान दिवस पर चंबा गबर सिंह चौक से विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों और राज्य आंदोलनकारियों ने जौल गांव तक पद यात्रा निकाली। पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति के उद्देश्य से यह यात्रा आयोजित की गई। इस मौके पर राड्स संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा, शांति प्रसाद भट्ट, देवेंद्र नौडियाल, किशन रावत, राकेश राणा, जेपी नौटियाल, मुशरफ अली, नवजोत तडियाल आदि उपस्थित रहे।