{"_id":"6ae8783e4a25190ae403b7af","slug":"kotwali-station-in-charge-should-be-extra-vigilant-during-the-festive-season-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-122164-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: त्योहारी सीजन में विशेष चौकसी बरतें कोतवाली-थाना प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: त्योहारी सीजन में विशेष चौकसी बरतें कोतवाली-थाना प्रभारी
Mon, 02 Nov 2026 05:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 02 Nov 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। दीपावली के त्योहार को देखते हुए सभी कोतवाली-थाना प्रभारियों को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस को जिले में शांति, कानून और यातायात व्यवस्था और भाईचारा बनाए रखने के लिए व्यापारियों, टैक्सी यूनियन और नगर क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस को चौबीसों घंटे अलर्ट रहने को कहा गया है।
व्यापारियों, टैक्सी यूनियन और स्थानीय लोगों के साथ बैठक करने के निर्देशों के तहत पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रमोहन सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजीवा कुमार और प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्यपाल ने व्यापार मंडल और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
पुलिस ने पटाखा व्यापारियों से विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। पुलिस बल को अग्नि सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात प्रबंधन और बाजार की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। थत्यूड़ थानाध्यक्ष महावीर सिंह रावत ने पुलिस थाने में व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन और स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने जाम की समस्या से बचने के लिए निर्धारित पार्किँग स्थलों का ही उपयोग करने, सामान दुकान से बाहर नहीं लगाने, पटाखों की बिक्री निर्धारित नियमानुसार अलग स्थान में करने, दुकान में अग्निशमन उपकरण रखने, पानी और रेत रखने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की पुलिस को सूचना देने और त्योहार के दौरान शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है।