{"_id":"5b560a214f1c1b42748b66d2","slug":"15323653406-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञों ने पिरूल से बिजली बनाने के बताए तरिके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेषज्ञों ने पिरूल से बिजली बनाने के बताए तरिके
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। पिरूल से विद्युत उत्पादन को लेकर आयोजित कार्यशाला में कई जानकारी दी गई। बताया कि पिरूल से 25 किलोवाट क्षमता की बिजली बनाई जा सकती है, जिसके निर्माण पर केवल 25 लाख रुपये ही खर्च आता है। यदि व्यक्ति पिरूल से बिजली बनाने का काम शुरू करें, तो जहां आग से वनों को बचाया जा सकता है, वहीं अच्छी आय भी अर्जित की जा सकती है।
ब्लाक मुख्यालय में उरेडा की ओर से आयोजित कार्यशाला का ब्लाक प्रमुख आनंदी नेगी व सुशील बहुगुणा ने शुभारंभ किया। कहा कि पिरूल से बिजली बनाने के लिए सरकार ने नीति बनाई है, जिसका जिले में क्रियान्वयन करवाने की जिम्मेदारी वन विभाग एवं उरेडा को दी गई है। उरेडा के विशेषज्ञ विनीत मल्ल, शिव सिंह मेहरा, एसपी सकलानी ने 25 किलोवाट क्षमता की पिरूल से बिजली बनाने की जानकारी दी। इस मौके पर सुरेंद्र रावत, अनुराग भंडारी, कुंभी बाला भट्ट, लक्ष्मी बहुगुणा आदि मौजूद थे।