{"_id":"5b54b7aa4f1c1b6e118b50fa","slug":"15322786947-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्यो को बताई शिक्षा सत्र की कार्य योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्यो को बताई शिक्षा सत्र की कार्य योजना
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। गढ़वाल क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्यों की तीन दिवसीय बैठक में शिक्षा सत्र की कार्ययोजना, विद्यालयों की भौतिक जरूरतों, शैक्षिक माहौल में सुधार समेत कई जानकारी दी गई।
रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित तीन दिवसीय बैठक का शुभारंभ विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक सत्य प्रसाद बंगवाल और प्रांत मंत्री भुवन ने किया। प्रांत मंत्री भुवन ने कहा कि प्रधानाचार्यों की सजगता एवं योगदान से ही अच्छा शैक्षणिक माहौल बनाया जा सकता है। प्रधानाचार्यों ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालयों की भौतिक संसाधनों, शैक्षिक गतिविधियों को किए जा रहे प्रयासों, समाज को विद्यालय से जोड़ने, नवीन टेक्नोलॉजी सीखने, टीएलएम प्रशिक्षण, अध्यापकों को प्रशिक्षित करने से लेकर अन्य गतिविधियों से अवगत कराया। इस मौके पर विद्या भारती के पूर्ण कालिका विनोद रावत, गंगा दत्त जोशी, रामपाल, पुरुषोत्तम बिजल्वाण, मुरलीधर चंदोला, भगवती गैरोला, दौलत बिजल्वाण, कमलेश्वर बडोनी, मोहन सिंह कुमाईं, रामस्वरूप डबराल, गुरु प्रसाद उनियाल, आनंद पुंडीर आदि मौजूद थे।