{"_id":"5b54b7a84f1c1bf6548b46b9","slug":"15322786921126-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 जुलाई से शुरू होगा शहीद स्मारक का निर्माण:नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 जुलाई से शुरू होगा शहीद स्मारक का निर्माण:नेगी
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि बौराड़ी में जिला पंचायत और पालिका के बीच खाली पड़ी भूमि पर शहीद स्मारक का निर्माण 26 जुलाई से शुरू किया जाएगा। इसके लिए विधायक निधि से 10 लाख की धनराशि जारी की गई है। कहा कि 25 जुलाई को बादशाहीथौल के श्रीदेव सुमन विवि मुख्यालय में अमर शहीद श्रीदेव सुमन की मूर्ति का अनावरण भी किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में विधायक नेगी ने कहा कि टिहरी विधानसभा में विश्व युद्ध, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कारगिल शहीद और राज्य आंदोलनकारियों के स्मारक बनाए जाएंगे। वहीं जौलगांव में श्रीदेव सुमन का संग्रहालय बनाया जाएगा। मंज्यूड में वीसी गब्बर सिंह के नाम पर संग्रहालय बनाने की डीपीआर शासन को भेज दी है। बादशाहीथौल में शौर्य चक्र विजेता रणवीर सिंह बिष्ट का स्मारक और मूर्ति का भी जल्द अनावरण किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में प्रमुख बेबी असवाल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुषमा उनियाल, डीसीडीएफ के अध्यक्ष अनुसूया नौटियाल, विनोद रतूड़ी, डा. जेपी बहुगुणा, रामलाल नौटियाल, विक्रम कठैत, गोपीराम चमोली, उदय रावत, अबरार अहमद, विजय कठैत, तौफीक अहमद, राजपाल मियां, संतोष नेगी, असगर अली आदि मौजूद थे।