फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   सड़क दुर्घटना में बुझा घर का इकलौता चिराग

सड़क दुर्घटना में बुझा घर का इकलौता चिराग

Sun, 22 Jul 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बुझा घर का इकलौता चिराग
नैनबाग (टिहरी)। बीते शनिवार को बदरीनाथ हाईवे पर शिवपुरी के समीप हुई वाहन दुर्घटना में एक परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया। जवान बेटे की मौत से बुजुर्ग माता-पिता के सामने परिवार का भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

शिवपुरी के समीप शनिवार शाम बोलेरो के खाई में गिरने से ग्राम पंतवाड़ी निवासी रोहन सिंह पंवार (25) पुत्र बलदेव सिंह पंवार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि वाहन में सवार उसका दूसरा साथी सुभाष नेगी (23) रुद्रप्रयाग निवासी घायल हो गया है। मृतक रोहन के पिता बलदेव सिंह पंवार पिछले तीन माह से बीमार हैं। एक छोटी बहन की शादी होनी है। बेटे रोहन के अचानक चले जाने से बुजुर्ग माता- पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इकलौते जवान बेटे की मौत से बुजुर्ग माता-पिता और छोटी बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। रोहन वाहन चालक था। लोगों ने सरकार से पीड़ित परिवार को जल्द उचित मुआवजा देने और रोहन के पिता का उपचार नि:शुल्क कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed