{"_id":"5b536daf4f1c1bc6508b6104","slug":"153219421913-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैडरेशन के माध्यम से स्थानीय उत्पाद को दिया जा रहा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैडरेशन के माध्यम से स्थानीय उत्पाद को दिया जा रहा बढ़ावा
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। जिला क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति एकीकृत आजीविका परियोजना की बैठक में ग्रामीणों की आजीविका को दोगुना करने पर जोर दिया गया। बताया गया कि परियोजना फैडरेशन के माध्यम से स्थानीय कृषि उत्पाद को बढ़ाव देने का प्रयास कर रही है।
जिला सभागार में आयोजित बैठक में परियोजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने कहा कि स्थानीय उत्पादकों को फसलों का सही दाम मिलना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि स्थानीय उत्पादों की पैकेजिंग एवं ग्रेडिंग बेहतर होने से अच्छे दाम मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद, बीज, दवाई समेत सामग्री समय पर मिलनी चाहिए। साथ ही कृषि, उद्यान विभाग के विशेषज्ञ किसानों को फसलों लगने वाले रोगों से निपटने की भी जानकारी दें। आजीविका परियोजना के प्रबंधक डा. हीरा बल्लभ पंत ने परियोजना की गतिविधियों की जानकारी दी। बताया कि वर्तमान में चंबा, जौनपुर समेत अन्य ब्लाकों में संग्रहण केंद्र, लघु संग्रहण केंद्र, वाटर टैंक, कृषि, पशुपालन, उद्यानीकरण के माध्यम से ग्रामीणों की आजीविका संवर्द्धन के क्षेत्र में काम किया जा रहा है। इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी डा. डीके तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी अनिल सैनी, डीपीओ विक्रम सिंह, नाबार्ड के प्रबंधक कृष्ण सिंह, बीडीओ मान सिंह राणा, परियोजना के समन्वयक चंद्रप्रकाश डंगवाल, मनमोहन चौहान, रज्जू उपाध्याय, नंदलाल बडोनी, नवीन पांडेय, संगीता देवी आदि मौजूद थे।