{"_id":"5b50c9b74f1c1b4e748b5e46","slug":"153202117211-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के पानी से तालाब में तब्दील हुई ब्लॉक मुख्यालय की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के पानी से तालाब में तब्दील हुई ब्लॉक मुख्यालय की सड़क
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। मरम्मत के अभाव में कंडीसौड़ ब्लॉक और तहसील मुख्यालय को जाने वाली सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। बारिश के पानी से सड़क के गड्ढे लबालब भर गए हैं। स्कूली बच्चों और राहगीरों के कपड़े कीचड़ और बारिश के पानी से खराब हो रहे हैं।
तीन किमी की इस सड़क पर हर दो-तीन कदम पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं। इन दिनों हो रही बारिश से सड़क के गड्ढे तालाब में तब्दील हो गए हैं। तालाब के इस गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे लोगों में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। लोनिवि चंबा के ईई गौरव थपलियाल का कहना है कि ब्लॉक मुख्यालय सड़क मरम्मत करने के लिए तीन बार शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है, लेकिन बजट नहीं मिल पाया है।