{"_id":"5b4f72b94f1c1b27618b56fc","slug":"15319333662-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधन सहकारी समिति के चुनाव में गड़बड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधन सहकारी समिति के चुनाव में गड़बड़ी का आरोप
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लाक के ढुंगमंदार के बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति के चुनाव में स्थानीय लोगों ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि समिति के चुनाव के लिए 16 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच के बाद शाम चार बजे वैध नामांकनों की सूची निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस बोर्ड पर चस्पा की थी, लेकिन 17 जुलाई को सहायक निर्वाचन अधिकारी ने शाम चार बजे उम्मीदवारों के फार्म बिना किसी कारण के निरस्त कर दिए। ग्रामीण बचन सिंह रावत, किशोरी लाल, कातक सिंह समेत कई लोगों ने बताया कि सहायक निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन फार्मों के साथ छेड़छाड़ की है। बताया कि सहायक निर्वाचन अधिकारी स्थानीय व्यक्ति है, जिन्होंने सत्ताधारी दल के नेताओं के दबाव में उनके फार्म निरस्त किए हैं। उन्होंने डीएम से निर्वाचन अधिकारी को बदलकर नए सिरे से चुनाव प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। डीएम सोनिका ने अपर जिलाधिकारी, एआर सहकारिता को जांच के निर्देश दिए हैं। सहायक निबंधक सहकारिता सुभाष गहतोड़ी ने बताया कि सूची चस्पा होने के बाद सहायक निर्वाचन अधिकारी को नामांकन पत्र रद्द करने का अधिकार नहीं है। कहा कि सभी निर्वाचन अधिकारियों को निष्पक्ष चुनाव करवाने चाहिए। प्रकरण की एडीएम और एसडीएम घनसाली जांच कर रहे हैं।