फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   एबीईओ के वेतन रोकने के निर्देश

एबीईओ के वेतन रोकने के निर्देश

Wed, 18 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
एबीईओ के वेतन रोकने के निर्देश
नई टिहरी। सरकारी स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना का एसएमएस अपडेट नहीं करने पर डीएम सोनिका ने नरेंद्रनगर और प्रतापनगर के उप खंड शिक्षा अधिकारी (एबीईओ) के वेतन रोक दिया है। कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन न रहे इसके लिए रोस्टर के आधार पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ब्लॅाक स्तर से ही शिक्षकों की तैनाती करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कक्षा 9 से 12वीं तक की छात्राओं को सेेनेटरी पैड वितरित करने को कहा।
विज्ञापन

जिला सभागार में बुधवार को डीएम सोनिका की अध्यक्षता में शिक्षा, स्वास्थ्य और बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक हुई। 10 अगस्त को कृमि दिवस पर सभी स्कूलों में 18 साल तक बच्चों को दवा खिलाने के निर्देश दिए। सीईओ दिनेश चंद्र गौड़ ने बताया कक्षा 9 से 12 तक की 20 हजार 500 बालिकाओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट करवाया जाएगा।
विज्ञापन

डीईओ बेसिक सुदर्शन सिंह बिष्ट ने बताया कि जिले के 53 स्कूलों में किचन गार्डन शुरू किए जा रहे हैं। डीईओ माध्यमिक एसपी सेमवाल ने बताया कि 351 स्कूल में पानी की व्यवस्था नहीं है। इस पर डीएम ने वैकल्पिक व्यवस्था बनाने और हैंडपंप लगाने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी, डायट के प्राचार्य चेतन प्रसाद नौटियाल, डीपीओ विक्रम सिंह, डीएसओ मुकेश, डा. वीर सिंह रावत, दीपक रतूड़ी, एई राजेंद्र पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशन दुकान का लाइसेंस करें रद्द
नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के गंगी गांव के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षा मित्र ही सरकारी सस्ते गल्ले की राशन की दुकान संचालित करता है। अधिकारियों ने बताया कि स्कूल में मध्याह्न भोजन के लिए राशन डीलर/शिक्षा मित्र आनाकानी करता है। कई बार स्कूल को समय पर राशन नहीं मिल पाता है, जिस पर डीएम ने डीएसओ को शिक्षा मित्र की राशन की दुकान का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed