{"_id":"5b4e25c54f1c1be94b8b54b0","slug":"15318481303-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगबाजार एवं मालवार्ट पर लगाया सौतेला व्यवहार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगबाजार एवं मालवार्ट पर लगाया सौतेला व्यवहार का आरोप
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। प्रांतीय डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें माल मार्ट, बिग बाजार, रिलाइंस समेत अन्य कंपनियों पर सौतेला व्यवहार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कंपनियां कम दरों पर खुदरा बाजार में सामग्री बेचकर डिस्ट्रीब्यूटरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
बौराड़ी में प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष कोहली की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डिस्ट्रीब्यूटरों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की बैठक प्रत्येक दो माह में जिलों में होनी चाहिए। उन्होंने 23 जुलाई को जिला मुख्यालयों में माल वार्ट, बिग बाजारों द्वारा डिस्ट्रीब्यूटरों के खुदरा बाजार पर किए जा रहे कब्जों के विरोध में प्रदर्शन करने, व्यापारियों के लिए बस, ट्रेन एवं हवाई यात्रा में वीवीआईपी कोटा निर्धारित करने समेत अन्य मांगों को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजने और राज्य के वित्त मंत्री से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराने का निर्णय लिया। इस मौके पर महामंत्री नितिन शर्मा, रविंद्र गुप्ता, राजेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष अब्दुल अतिक, शीशपाल रावत, प्रदीप नंद्राजोग, सुरेंद्र तलवाड़, राजेंद्र अग्रवाल, अनिल कुमार, कर्म सिंह तोपवाल, दिनेश अरोड़ा, सुनील जोशी, दीपक राणा, पवन अग्रवाल, चंद्रशेखर कर्णवाल, मुजाकिर हुसैन, कवल अरोड़ा, विजयपाल पुंडीर आदि मौजूद थे।