{"_id":"5b44e1e14f1c1b82698b54b3","slug":"15312409283-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में काम न होने से नाराज प्रधान करेंगे बीडीसी का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा में काम न होने से नाराज प्रधान करेंगे बीडीसी का बहिष्कार
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। लंबे समय से मनरेगा कार्यों की स्वीकृति नहीं मिलने से नाराज प्रतापनगर के ग्राम प्रधानों ने 13 जुलाई को होने वाली क्षेत्र पंचायत की बैठक का बहिष्कार कर आंदोलन की चेतावनी दी है।
प्रतापनगर के प्रधान संगठन ने जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में बताया कि लंबे समय से मनरेगा में प्रस्तावित विकास कार्यों की जिलास्तर से स्वीकृति नहीं मिल रही है, जिससे जॉबकार्ड धारकों को रोजगार नहीं मिल रहा है। साथ गांव में विकास कार्य भी ठप पड़े हुए हैं। बताया कि कई बार उच्चाधिकारी को योजनाओं की स्वीकृति देने की मांग की गई है, लेकिन समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। संगठन के ब्लाक अध्यक्ष रणवीर राणा, महासचिव राजवीर कंडियाल ने बताया कि मनरेगा में काम नहीं होने के चलते विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ज्ञापन भेजने वालों में छपन डंगवाल, ओमप्रकाश रतूड़ी, रामगोपाल जोशी, बलवीर सिंह, शिवी देवी, लता देवी आदि शामिल थे। ब्यूरो