{"_id":"5b44e0f54f1c1b56238b5a02","slug":"153124069115-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन का टॉवर खतरें की जद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन का टॉवर खतरें की जद में
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर ऑल वेदर रोड कटिंग के चलते उपली खाड़ी और आमसेरा में हाईटेंशन लाइन का टावर खतरे की जद में आ गया है। बारिश के समय टावर के आसपास हो रहे भूस्खलन के कारण कभी भी कोई हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने खतरे को देखते हुए जल्द सुरक्षा के इंतजाम किए जाने की मांग की है।
ऑल वेदर परियोजना के तहत ऋषिकेश-चंबा हाईवे का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। हाईवे पर सड़क की कटिंग के कारण इन दिनों बारिश के कारण जगह-जगह पर पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। उपली खाड़ी और आमसेरा में हाईटेंशन लाइन का टावर भी भूस्खलन की चपेट में आ गया है। पिछले कई दिनों से हाईटेंशन लाइन टावर के आसपास लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते बरसात के समय घटना घटित हो सकती है। जिला पंचायत सदस्य अनिल भंडारी का कहना है कि खतरे को देखते हुए टावर को जल्द अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाना चाहिए। इस बाबत एनएच अधिकारी कैलाश सिंह का कहना है कि हाईटेंशन लाइन टावर की सुरक्षा को लेकर कार्रवाई की जा रही है। ऊर्जा निगम सर्वे कर रहा है। रिपोर्ट आने के बाद टॉवर को शिफ्ट किया जाएगा।