फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   जनता दरबार में देर से पहुंचे अधिकारी किए बाहर

जनता दरबार में देर से पहुंचे अधिकारी किए बाहर

Mon, 09 Jul 2018 10:33 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
जनता दरबार में देर से पहुंचे अधिकारी किए बाहर

विज्ञापन
नई टिहरी। डीएम सोनिका की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में देर से पहुंचे अधिकारियों को डीएम ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। अधिकारी दरबार निपटने तक बाहर बरामदे में ही बैठे रहे। पूछने पर कई अधिकारियों ने जहां दरबार में जगह नहीं होने की वजह बताई, तो कइयों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि कुछ देर तो हो ही गई थी। इस बीच चले जनता दरबार में 23 शिकायतें दर्ज कराई गई।

हर सोमवार को जिला कार्यालय में सुबह 11 बजे से जनता दरबार था, जिसमें सभी जिलास्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। सोमवार नौ जुलाई को चार-पांच विभागों के अधिकारी तय समय पर दरबार में नहीं पहुंच पाए। इससे नाराज डीएम सोनिका ने देर से पहुंचे ऊर्जा निगम, जिला पंचायत, उद्योग विभाग, लोनिवि घनसाली के अधिकारियों व समाज कल्याण के कर्मी को बैठक से बाहर कर दिया। इससे मायूस अधिकारी बाहर वेटिंग रूम (बरामदे) में बैठे रहे। हालांकि जरूरत पड़ने पर कई अधिकारियों को दरबार में बुलाया गया, जबकि कई समाप्त होने तक बाहर ही बैठे रहे। डीएम ने कहा कि इस तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। अधिकारियों को मानसून सत्र में मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए। कहा गया कि जरूरी कार्य पड़ने पर अनुमति लेें। जनता दरबार में 23 शिकायतें दर्ज की गई। अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जनता दरबार में एडीएम शिवचरण द्विवेदी, सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी, सीईओ दिनेश चंद्र गौड़, डीडीओ आनंद भाकुनी, ईई लोनिवि केएस नेगी, ईई जल संस्थान सतीश नौटियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed