{"_id":"5b43954f4f1c1b08278b581f","slug":"15311557891694-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार सुबह कई जगहों पर बंद रहा हाईवे-94","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार सुबह कई जगहों पर बंद रहा हाईवे-94
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। सोमवार तड़के हुई तेज बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-94 ऋषिकेश-चंबा के बीच कई स्थानों पर बाधित होता रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। जिला मुख्यालय सहित कई क्षेत्रों में समाचार पत्र सहित आवश्यक वस्तुएं नहीं पहुंच पाई। सड़क पर मलबा आने से कई अधिकारी-कर्मचारी समय से दफ्तर नहीं पहुंच सके। मौके पर तैनात जेसीबी चालक को मलबा हटाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रात: 11 बजे के बाद बारिश थमने से कुछ राहत मिली।
एनएच-94 पर ऑल वेदर रोड निर्माण का काम चलने से मार्ग हल्की बारिश में भी बाधित हो रहा है। सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग फकोट और भिन्नू खाला के पास सुबह साढ़े चार बजे बंद हो गया। दो घंटे बाद यातायात सुचारु किया गया। बारिश लगातार जारी रहने से साढ़े नौ बजे बगरधार और फकोट में सड़क पर मलबा आने से मार्ग फिर बंद हो गया, लेकिन उसके आधे घंटे बाद ही जेसीबी से मलबा हटाकर एनएच पर यातायात सुचारु किया गया। एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि एनएच से मलबा हटाने के लिए जेसीबी तैनात की गई है। उन्होंने वाहन चालकों को सफर के दौरान सावधानी बरतने को कहा है।