{"_id":"5b43954b4f1c1b9d288b57b4","slug":"15311557863-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क डामरीकरण की मांग को लेकर शुरू किया क्रमिक अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क डामरीकरण की मांग को लेकर शुरू किया क्रमिक अनशन
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। मंजगांव-कालावन तेगना मोटर मार्ग का डामरीकरण न होने से नाराज क्षेत्र के लोगों ने सोमवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। साथ ही हफ्तेभर में समस्या का समाधान नहीं होने पर अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।
जौनपुर विकास खंड के मंजगांव-कालावन तेगना के लोगों को यातायात की सुविधा देने के लिए वर्ष 2002 में सड़क निर्माण किया गया था, लेकिन सड़क निर्माण के 16 वर्ष बाद भी सड़क का डामरीकरण नहीं हो पाया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। डामरीकरण व चौड़ीकरण की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने सोमवार से मरोड़ा पुल के समीप क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। पहले दिन क्रमिक अनशन पर शेर सिंह भंडारी, महिपाल सिंह कंडारी, शीशपाल सिंह बैठे रहे। जिला पंचायत सदस्य अखिलेश उनियाल, हर्षदेव उनियाल, गंभीर सिंह नेगी, ममता कंडारी, सुरेश डबराल, अर्चना भटगांई, भाग सिंह भटगांई व भरत सिंह बैठे रहे। एसडीएम चतर सिंह चौहान ने धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को शासन तक पहुंचा दिया जाएगा।