फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   318 वाहनों को काटे चालान

318 वाहनों को काटे चालान

Mon, 09 Jul 2018 10:33 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
318 वाहनों को काटे चालान

विज्ञापन
नई टिहरी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एआरटीओ और पुलिस ने अभियान चलाकर 318 वाहनों का चालान काटा। 47 हजार 800 अर्थदंड वसूला गया। अभियान के दौरान 62 बाइक सवार बिना हेलमेट के मिले। एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा ने ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर वाहनों की चेकिंग की। अभियान के दौरान बिना लाइसेंस और इंश्योरेंस के वाहन चलाने पर 37 वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस ने चंबा, नई टिहरी, नरेंद्रनगर, नैनबाग, घनसाली और लंबगांव में चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 281 वाहनों के चालान काटे, जिन से अर्थदंड के रूप में 47 हजार 800 वसूले गए। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद वाहनों पर नेम प्लेट लगाने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। एसएसपी, एआरटीओ और एडीएम, ऊर्जा निगम के ईई सहित कई अधिकारियों ने वाहनों पर लगे नेम प्लेट हटा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed