{"_id":"5b4395234f1c1b9d288b57b1","slug":"15311557463-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थापना दिवस पर अभाविप ने निकाली बाईक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थापना दिवस पर अभाविप ने निकाली बाईक रैली
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 79वां स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ मनाया। नगर क्षेत्र में परिषद कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर छात्र एकता का संदेश दिया। इस मौके नई टिहरी और चंबा इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
अभाविप के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता सुमन पार्क में एकत्र हुए। उन्होंने नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होते हुए बौराड़ी तक ढोल-नागणों के साथ बाइक रैली निकाली। भारत माता के जयकारे के नारे लगाए। मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। छात्र समस्याओं के निराकरण के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस मौके पर परिषद के प्रदेश सहमंत्री विकास जोशी, विकास चमोली, सुशील रावत, अमित धनोला, अक्षत बिजल्वाण, परमजीत राणा, राहुल बुटोला, शालिनी, कामिनी आदि उपस्थित रहे।
बाद में नगर मंत्री संदीप भट्ट ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। आलोक बिष्ट को नगर प्रमुख, सागर भंडारी उपाध्यक्ष, सूरज जोशी और शोभित उनियाल को नगर सह मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। चंबा इकाई में सुनील लेखवार को नगर अध्यक्ष, मनीष नेगी मंत्री, अभिषेक नेगी उपाध्यक्ष, संजय रावत व गौरव रावत को सहमंत्री, सौरभ गौरोला प्रचार प्रमुख और अनिल लेखवार को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।