फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   सेवा बहाली की मांग को धरना दूसरे दिन भी जारी

सेवा बहाली की मांग को धरना दूसरे दिन भी जारी

Sun, 08 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
सेवा बहाली की मांग को धरना दूसरे दिन भी जारी
नई टिहरी। टिहरी बांध के द्वितीय चरण की पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) के निर्माण में लगी हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी से हटाए गए कर्मियों का सेवा बहाली की मांग को लेकर धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने दो-तीन दिन के अंदर समस्या का समाधान न होने पर चक्का-जाम और अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रविवार को भागीरथीपुरम के खांडखाला में एचसीसी स्टाफ एंड वर्कस यूनियन के बैनर ताले हटाए गए कर्मियों ने धरना देकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि टिहरी डैम निर्माण के दौरान टीएचडीसी एवं सरकार ने प्रभावितों एवं विस्थापितों को रोजगार के सपने दिखाए थे, लेकिन अब रोजगार से ही कर्मियों को हटाकर शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन ने बिना किसी ठोस कारण एवं नोटिस दिए बगैर ही 215 कर्मियों को नौकरी से हटा दिया है। इस मौके पर वर्कस यूनियन के अध्यक्ष जसपाल पंवार, महासचिव नरेंद्र परमार, अर्जुन सिंह विजय सिंह, मनोज पंवार, महिपाल रावत, अतर सिंह, कोरामणि, धर्मवीर सरियाल, दिनेश रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed