फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   सहकारिता चुनाव जीतने के कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

सहकारिता चुनाव जीतने के कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

Sat, 07 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
सहकारिता चुनाव जीतने के कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
नई टिहरी। भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं को सहकारिता चुनाव को जीतने के लिए कई टिप्स दिए गए। कहा कि प्रदेश सरकार ने सहकारिता के क्षेत्र में कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है, जिनकी जानकारी सहकारिता से जुड़े लोगों को दी जाए।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत ने कहा कि सहकारिता विकास की मुख्य कड़ी है। सहकारिता के माध्यम से ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सहकारिता चुनाव में जीत दर्ज करने के मंत्र बताए। राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष घनश्याम नौटियाल ने कहा कि समितियों की प्रबंध कमेटियों में भाजपा कार्यकर्ताओं को अधिकाधिक चुनाव जिताएं। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी, घनसाली शक्ति लाल शाह, देवप्रयाग विनोद कंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने सहकारिता चुनाव के संबंध में जानकारी दी। कहा कि सरकार ने किसानों को दो फीसदी पर एक लाख तक का सस्ता ऋण देकर आजीविका संवर्द्धन के लिए महत्वपूर्ण काम किया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय नेगी, डीसीबी के अध्यक्ष रजनीकांत सुरीरा, पूर्व अध्यक्ष रघुवीर पंवार, हयात सिंह मेहरा, सुभाष रमोला, अनुसूया नौटियाल, विनोद रतूड़ी, मदन रावत, नरेश नेगी, जयेंद्र सेमवाल, जगदंबा बेलवाल, रामकुमार कठैत, उदय रावत, विक्रम कठैत, आनंद कठैत, बेबी असवाल, गजेंद्र खाती, जेपी चंद, मोहम्मद असगर, सुंदर सिंह रावत, विजय कठैत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed