{"_id":"5b29352f4f1c1b254d8b74cb","slug":"15294272482-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैडेटों ने बिखेरे सांस्कृतिक विविधता के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैडेटों ने बिखेरे सांस्कृतिक विविधता के रंग
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। एनसीसी की 31 यूके बीएन हरिद्वार की ओर से आयोजित उत्तराखंड, गोवा और कर्नाटक के एनसीसी कैडेटों के एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर के नवें दिन कैडेटों ने अपने-अपने राज्यों की सांस्कृतिक विविधता के रंग बिखेरे।
एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में आयोजित एनएससी शिविर उत्तराखंड डायरेक्टेट एवं कर्नाटक-गोवा डायरेक्टेट के बीच सामूहिक नृत्य और गायन में कैडेटों ने शानदार प्रस्तुति दी, जिसमें नृत्य में कर्नाटक-गोवा विजेता एवं उत्तराखंड रुड़की ग्रुप उपविजेता रहा। गायन में भी कर्नाटक-गोवा विजेता, उत्तराखंड के नैनीताल ग्रुप उपविजेता रहा। कैडेटों को 21 जून को होने वाले विश्व योग दिवस को लेकर पूर्वाभ्यास करवाया गया। एनएसीसी के एडीजी मेजर जनरल सी मणी ने एनसीसी के उद्देश्य, कर्तव्य के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कैंप कमांडेंट बिग्रेडियर राजेंद्र भाटिया, डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल बलवीर सिंह, अनुराग देवगण, राजीव उनियाल, यशपाल रावत, मंजीत नकोटी, जेपी चौकियाल, नर बहादुर थापा, संतोष भट्ट, शशिकांत, मुन्ना क्षेत्री, जगत, कमल, पुनीत, महिला मेजर अधिकारी सरिता परिहार, रचना गुप्ता, सरोज जोशी, पूनम जोशी आदि मौजूद थे।