{"_id":"5b29352c4f1c1bf67a8b5f5c","slug":"15294272476-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीर्णशीर्ण पुल का किया संयुक्त निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीर्णशीर्ण पुल का किया संयुक्त निरीक्षण
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनसाली(टिहरी)। नगरक्षेत्र के घनसाली-चमियाला मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास जीर्णशीर्ण बने स्टील गार्डर पुल का लोनिवि के मुख्य अभियंता और एसडीएम ने संयुक्त निरीक्षण किया गया। बताया कि बरसात का मौसम समाप्त होते ही पुल की मरम्मत की जाएगी।
घनसाली-चमियाला मोटर मार्ग पर बने भिलंगना ब्लाक की पांच पट्टीयों को जोड़ने वाला एक मात्र स्टील गार्डर पुल लंबे समय से खस्ताहाल बना है। मंगलवार को लोनिवि के मुख्य अभियंता जीएस पांगती और एसडीएम पीआर चौहान ने संयुक्त रूप से पुल का निरीक्षण किया। लोनिवि के चीफ ने कहा कि क्षतिग्रस्त वाली जगहों पर लोहे की चद्दर बिछाई जाएगी। मानसून सत्र समाप्त होते ही पुल की स्थायी मरम्मत की जाएगी। मरम्मत के लिए 65 लाख का इस्टीमेट शासन को भेजा गया है। एसडीएम चौहान ने लोनिवि पुल के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए, जिससे पुल के ऊपर वाहनों की गति नियंत्रित रह सके। इस मौके पर लोनिवि के अधिशासी अभियंता एनएल वर्मा, हर्षपति नौटियाल, मूर्ति सिंह आदि मौजूद थे।