{"_id":"5b0848234f1c1bf46e8b496b","slug":"15272694054garhwal-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जुलाई से शुरू होगा श्रीदेव सुमन विवि का नया सत्र-GARHWAL","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जुलाई से शुरू होगा श्रीदेव सुमन विवि का नया सत्र-GARHWAL
Updated Fri, 25 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय आगामी सत्र से होटल मैनेजमेंट, एडवेंचर, वाटर स्पोर्ट्स, बीकॉम ऑनर्स के डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स भी संचालित करेगा। विवि का नया सत्र दो जुलाई से शुरू होगा। बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 45 प्रतिशत और बीए व बीकॉम में 40 प्रतिशत अंक जरूरी होंगे। इंटरमीडिएट के बाद दो साल गैप वाले छात्रों को अब विवि में प्रवेश नहीं मिल पाएगा।
शुक्रवार को श्रीदेव सुमन विवि की शैक्षिक परिषद की बैठक में यह अहम फैसले लिए गए। कुलपति डा. यूएस रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में सत्र 2018-19 का शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया गया। विभिन्न कक्षाओं में दाखिला लेने वाले छात्रों के प्रवेश के लिए नियम अनुमोदित किए गए। यूजी और पीजी कक्षाओं में एससी और एसटी छात्रों को प्रवेश में पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी। परिषद ने सत्र 2018-19 से स्नातक कक्षाओं में सेमेस्टर सिस्टम लागू करने को भी हरी झंडी दे दी है। युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा देने के लिए शैक्षिक सत्र 2018-19 से ही छह माह और एक साल के डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया गया।
कुलपति डा. रावत ने बताया कि विवि में रिक्त चल रहे पदों पर जल्द ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बैठक में कुलसचिव दिनेश चंद्रा, डा.बीएस बिष्ट, प्रो. केएल बिष्ट, डा. अशोक कुमार, प्रो. अंजु अग्रवाल, प्रो. एसएस रावत, वित्त अधिकारी स्मृति खंडूरी, सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट, डा.बीएल आर्य आदि उपस्थित थे।