फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   कैबिनेट की बैठक से टिहरी की उम्मीदों को लगेंगे पंख

कैबिनेट की बैठक से टिहरी की उम्मीदों को लगेंगे पंख

Mon, 14 May 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 14 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट की बैठक से टिहरी की उम्मीदों को लगेंगे पंख
नई टिहरी। टिहरी में पहली बार प्रस्तावित मंत्री मंडल की बैठक से जिले में विकास योजनाओं को पंख लगने की उम्मीद है। बैठक होने से टिहरी बांध की झील की राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर पहचान बनेगी ही साथ ही कोटीकालोनी में निर्माणाधीन साहसिक खेल एकेडमी के संचालन की राह भी आसान हो सकती है।
विज्ञापन

टिहरी जिले के इतिहास में एक और उपलब्धि जुड़ने वाली है। उत्तराखंड सरकार ने टिहरी बांध की झील के व्यू प्वाइंट कोटीकालोनी में कैबिनेट की बैठक कराने का निर्णय लिया है। प्रस्ताव के अनुरूप सब कुछ ठीक रहा तो जिले में लंबे समय से अधर में लटकी योजनाओं को गति मिल सकेगी। कैबिनेट से उम्मीद है कि वहां अधर में लटके बड़े बजट के अवस्थापना विकास के कार्यों को पूरा करने की स्वीकृति प्रदान करेगी। जिले में निर्माणाधीन दर्जनभर पंपिंग योजनाएं और बौराड़ी स्टेडियम के निर्माण को पूरा करने की स्वीकृति मिलने की राह भी देखी जा रही है। जिले में मेडिकल कालेज, घुत्तू रीह ग्रेविटी पेयजल योजना, टिहरी बांध प्रभावित 415 परिवारों का विस्थापन, आपदा से प्रभावित गांवों का विस्थापन, जिलास्तरीय कार्यालय जिला मुख्यालय शिफ्ट कराने, थौलधार ब्लॉक के अवशेष क्षेत्र को ओबीसी घोषित कराना, भिलंगना ब्लॉक का पुनर्गठन के साथ ही प्रतापनगर और नरेंद्रनगर को पृथक जिला घोषित करने जैसी महत्वपूर्ण मांगें है।
विज्ञापन


कोटीकालोनी में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में भी पूरे प्रदेश के हित में फैसले लिए जाएंगे। यहां बैठक कराने का मुख्य उद्देश्य टिहरी झील को पर्यटन मानचित्र पर पहचान दिलाने का है। इसके अलावा भी कैबिनेट प्रदेश और जिले के हित में फैसले लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धन सिंह नेगी, विधायक टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed