{"_id":"5af5d14e4f1c1be9408b47de","slug":"152605934015-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व वसूली में लाएं तेजी:सोनिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व वसूली में लाएं तेजी:सोनिका
Updated Fri, 11 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जिलाधिकारी सोनिका ने विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर दाखिल खारिज समय पर नहीं होने की शिकायतें मिल रही है। लापरवाही बरतने पर तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को जिला कार्यालय में राजस्व, पुलिस, आबकारी, अल्पबचत, अभियोजन एवं परिवहन विभाग की बैठक लेते हुए डीएम सोनिका ने विभिन्न मोटर मार्ग के संवेदनशील चिह्नित स्थानों पर क्रेश बैरियर लगाकर फोटोग्राफ उपलब्ध करवाने, पुलिस, राजस्व अधिकारियों को निरंतर वाहन चेकिंग अभियान चलाने, मजिस्ट्रीयल जांच के लंबित प्रकरणों की रिपोर्ट तत्काल देने, फौजदारी के छह माह से पुराने मामलों का निराकरण करने, विभागीय एवं महालेखाकार की ऑडिट टिप्पणियों का निस्तारण, उपजिलाधिकारियों को होटल, ढाबों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की सेंपलिंग और राजस्व वसूली में गति लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम घनसाली फींचाराम चौहान, कीर्तिनगर नूपूर वर्मा, अभियोजन अधिकारी श्याम सिंह तोमर, कुंवर सिंह रावत आदि मौजूद थे।