{"_id":"5af32e574f1c1bed778b77c8","slug":"15258865498-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की आपूर्ति बाधित होने पर महिलाओं ने जल संस्थान कार्यालय में काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की आपूर्ति बाधित होने पर महिलाओं ने जल संस्थान कार्यालय में काटा हंगामा
Updated Wed, 09 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। बुरांशबाड़ी क्षेत्र में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने पर महिलाओं ने बुधवार को जल संस्थान कार्यालय में हंगामा किया। साथ ही दो दिन में पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं करने पर जल संस्थान कार्यालय पर तालाबंदी की चेतावनी दी।
बुरांशबाड़ी क्षेत्र में एक सप्ताह से नियमित पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। महिलाओं को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इससे गुस्साई महिलाएं बुधवार को जल संस्थान कार्यालय पहुंची और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण उनका रोजमर्रा का काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने विभाग से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। इस बाबत जल संस्थान के जेई नीरज त्रिपाठी ने बताया कि पिछले दिनों आंधी-तूफान से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे पानी पंप नहीं हो पाया। अब बिजली की आपूर्ति शुरू हो गई है। पेयजल वितरण भी सुचारु कर दिया गया है। हंगामा करने वालों में ममता देवी, कुंती देवी, सुषमा देवी, बबली देवी, सीमा देवी, अंजली पंवार, मान सिंह सजवाण आदि शामिल थे।