{"_id":"5af1dcd84f1c1b54098b8c8b","slug":"152580015012-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बेहताशा वृद्वि के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बेहताशा वृद्वि के विरोध में किया प्रदर्शन
Updated Tue, 08 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। डीजल और पेट्रोल पदार्थों की कीमतों में वृद्धि के विरोध में माकपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के सापेक्ष डीजल और पेट्रोल की दरें तय करने की मांग की गई। साथ ही ऐसा न करने पर देशभर में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
माकपा कार्यकर्ता मंगलवार को पार्टी के सचिव जगमोहन सिंह रांगड़ और भगवान सिंह राणा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। वहां पर उन्होंने डीजल और पेट्रोल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद केंद्र सरकार डीजल और पेट्रोल के दामों पर भारी टैक्स वसूल रही है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों में अर्जुन रावत, उत्तम सिंह रावत, उर्मिला थपलियाल, श्रीपाल चौहान व दिला राणा आदि शमिल रहे।