{"_id":"5af08b3d4f1c1b3c0a8b888a","slug":"1525713723340-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण केंद्र बना नहीं, अधिकारी डकार गए एक लाख 40 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण केंद्र बना नहीं, अधिकारी डकार गए एक लाख 40 हजार
Updated Mon, 07 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जाखणीधार विकास खंड के ग्राम पंचायत मोली में ढोल सागर प्रशिक्षण केंद्र निर्माण में डीडीओ की जांच रिपोर्ट में एक लाख 40 हजार गबन का मामला सामने आया है। डीडीओ ने बीडीओ को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्रामीण निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता से गबन की धनराशि वसूलने के निर्देश दिए हैं, लेकिन एक माह बाद भी दोषी अधिकारियों से वसूली नहीं हो पाई है।
वर्ष 2011-12 में तत्कालीन विधायक किशोर उपाध्याय ने ग्राम मोली में ढोल सागर प्रशिक्षण केंद्र निर्माण के लिए विधायक निधि से दो लाख की धनराशि जारी की थी। केंद्र के निर्माण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता की संस्तुति पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने 16 अप्रैल 2012 को चेक से एक लाख 40 हजार का भुगतान कर दिया।
बीते 30 जनवरी 2018 को मोली के ईदुल जोहर ने समाधान पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई कि मोली में कहीं भी ढोल सागर प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण नहीं हुआ है। डीएम के निर्देश पर डीडीओ आनंद सिंह भाकुनी मामले की जांच करने पहुंचे, तो निर्धारित स्थान पर केंद्र का निर्माण नहीं पाया। चार अप्रैल 2018 को डीडीओ की ओर से खंड विकास अधिकारी को जारी पत्र में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्रामीण निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता से गबन हुई धनराशि एक लाख 40 हजार की वसूली करने को कहा गया है। इस संबंध में बीडीओ बीएस राणा का कहना है कि डीडीओ के आदेश पर गबन हुई धनराशि वसूली करने की कार्रवाई चल रही है। धनराशि जमा करने के लिए ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्रामीण निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता को नोटिस थमा दिया गया है। यदि उन्होंने जल्द धनराशि जमा नहीं की, तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।